फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ननद की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से बेटे व बेटी के साथ जा रही महिला की ट्रक से टकराकर मौत हो गई। बेटा व बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के घर व शादी वाले परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना फूफ के गांव चाचर निवासी मीरा देवी (45) पत्नी सुरेश सिंह चक, बेटा रोहित (19) व बेटी कंचन (17) बाइक से इटावा के जसवंतनगर जा रहे थे। जसवंतनगर के जैन मोहल्ले में महिला की ननद रेखा देवी पत्नी महेश की बेटी रानी की बरात मंगलवार को आगरा के फतेहाबाद झील कोलारी से आ रही थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर मार्ग पर लाइन सफारी के पास आगे चल रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में महिला, बेटा व बेटा बेटी घायल हो गए।
आगे दूसरी बाइक पर चल रहे परिवार के ही अभिषेक, अनीता व शांति ने राहगीरों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर शिवम राजपूत ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोहित व कंचन का उपचार किया। हादसे की जानकारी पर सिविल लाइन थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बेटे रोहित ने बताया कि उसकी चार बहनें और दो भाई हैं। पिता सुरेश चंद हैंडपंप मरम्मत का काम करते हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर से लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें