फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला प्रोफेसर की कार ने दो छात्रों को कुचला, साक्ष्य छिपाने के लिए सर्विस सेंटर भेजी कार

Wed, 30 Nov 2022 04:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एचबीटीयू कैंपस में महिला प्रोफेसर की कार ने दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कार सर्विस सेंटर भेजी गई। बताया जा रहा है कि बहन की स्पॉट काउंसलिंग कराने के लिए छात्र अपने दोस्त के साथ गया था।
विज्ञापन
एचबीटीयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एचबीटीयू कैंपस में मंगलवार को महिला प्रोफेसर ने कार से दो दोस्तों को कुचल दिया। इसके बाद वहां से कार लेकर भाग गई। नवाबगंज पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार की पहचान कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

शारदानगर निवासी प्रतियोगी छात्र प्रियांशु सैनी मंगलवार सुबह रावतपुर गांव के अपने दोस्त शिवम कनौजिया की बहन की स्पाट काउंसलिंग कराने के लिए एचबीटीयू गया था। वह स्टेप एचबीटीयू के पास फुटपाथ पर बाइक से उतरकर खड़े थे।
तभी कैंपस निवासी कार सवार महिला प्रोफेसर की बेकाबू कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र बौनट पर जा गिरे। आरोप है कि महिला प्रोफेसर घायल छात्रों को उपचार कराने के बजाय कार लेकर कंप्यूटर साइंस विभाग पहुंचीं।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने साक्ष्य छिपाने के लिए कार को सर्विस के लिए शास्त्रीनगर स्थित सेंटर भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मुकदमा लिखे जाने तक कार की सर्विस करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

हिट एंड रन की घटनाएं
  • कोहना में कार सवार युवकों ने दो मजदूरों को रौंदा, मौत
  • बर्रा के कर्रही रोड पर शुक्रवार रात कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी
  • नजीराबाद में नशे में धुत बैंक मैनेजर ने कई लोगों को टक्कर मारकर किया घायल
  •  गंगा बैराज पर बाइक की टक्कर से गुब्बारे बेच रही महिला और उसके नाती की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें