महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदामापुरी में एक घर में घुसकर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूट लिए। महिला के विरोध करने पर उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और बाहर से कुंडी बंद करके फरार हो गए।
सुबह खेत से घर आए बेटे ने काफी आवाज लगाई लेकिन मां के दरवाजा न खोलने पर वह चाचा के साथ दूूसरे दरवाजे की तरफ गया तो बाहर से कुंडी लगी थी। मकान के अंदर प्रवेश किया तो मां मृत पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम सुदामापुरी निवासी प्रकाश रानी (50) पत्नी कामता प्रसाद घर पर अकेली थी।