फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू कंपनी को कुर्की का नोटिस, आठ साल से बकाया है पौने दो करोड़ रुपये टैक्स

Fri, 05 Apr 2019 03:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने हरबंश मोहाल, शुक्लागंज की फर्म सर्व श्री शिवराज प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कुर्की का नोटिस जारी किया है। फर्म पर विभाग का करीब पौने दो करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। फर्म का कॉरपोरेट ऑफिस बिरहाना रोड पर है। नोटिस ऑफिस में भी चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन


विभागीय सूत्र बताते हैं कि सर्व श्री शिवराज प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वर्ष 2011-12 से टैक्स जमा नहीं किया गया। प्रति वर्ष 15 फीसदी का ब्याज लगते हुए अब यह राशि एक करोड़ 75 लाख पांच हजार रुपये हो गई है। स्टेट जीएसटी की ओर से टैक्स वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर फर्म के खिलाफ तीन दिसंबर 2018 को आरसी जारी की गई।
विज्ञापन

उन्हें दो अप्रैल 2019 तक बकाया जमा करने की मोहलत दी गई थी। इस अंतिम नोटिस के बाद भी फर्म की ओर से बकाया टैक्स जमा नहीं कराया गया। इस पर विभाग की ओर से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई मसलन, कुर्की, जब्ती गिरफ्तारी का नोटिस जारी किया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि बीते कई माह से फर्म में मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से फर्म में अधिकतर समय उत्पादन ठप रहता है। 

सर्व श्री शिवराज प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शुक्लागंज निवासी संदीप शुक्ला थे। संदीप शुक्ला पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की भांजी ऋचा शुक्ला के पति थे। करीब डेढ़ साल पहले ऋचा ने संदीप पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। संदीप करीब तीन महीना जेल में रहे। जमानत पर आने के कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद से संदीप की पत्नी ऋचा और संदीप के छोटे भाई के बीच फर्म के मालिकाना हक को लेकर विवार चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें