फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर महिला की हत्या, देवर पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के गिरदौं में शनिवार को एक महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान शाम चार बजे के करीब परिजन को उसका खून से लथपथ शव चचिया ससुर के घर में पड़ा मिला। महिला के पति ने चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस कई बिंदुओंं पर जांंच कर रही है।
विज्ञापन

गिरदौं निवासी पंकज की पत्नी प्रियंका (32) का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित चचिया ससुर के घर खून से लथपथ पड़ा मिला। पास में ही कुल्हाड़ी पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम जा पहुंची। पंकज ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह बेटे यश, ऋतिक, बेटी शिवांगी को गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजकर पास के गांव डीघ में मजदूरी करने चला गया था। दोपहर दो बजे के करीब जब वह घर आया तो बच्चे घर पर मौजूद थे। पूछने पर बच्चों ने बताया कि मां कहीं गई हैं।
इस पर उसने स्वयं खाना निकाल कर बच्चों के साथ खाया और बच्चों को दादी सीमा के पास छोड़कर वापस मजदूरी करने के लिए निकल गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब वह दोबारा घर आया तो भी पत्नी नहीं मिली।
विज्ञापन

इस पर परिजन व पड़ोसियों के साथ पत्नी की तलाश शुरू की और चचेरे चाचा के घर पर पहुंचा। उनके घर में जाने पर पत्नी प्रियंका का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। उसकी गर्दन व चेहरे में घाव थे।
आरोप लगाया कि चचेरे भाई रोहित उर्फ छोटू ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गए। सूचना पर सीओ राजीव सिरोही, अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के सामने आरोपी का आया फोन, धमकाने का आरोप : जिस समय प्रियंका की हत्या को लेकर पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच पड़ताल कर रही थी। उसी समय पंकज के पास एक फोन आया। पंकज के अनुसार फोन पर आरोपी रोहित बात कर रहा था। उसने किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर धमकाना शुरू कर दिया। इस पर उसने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को दी। पंकज ने बताया कि फोन पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें