फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 04:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बेहटा मुजावर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कुकर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली अनुसूचित जाति की महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई। नशा चढ़ने के बाद वह विरोध करने लायक नहीं रही, तो युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

मामला पुलिस की जानकारी में आया तो महिला की तलाश की और तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। हरदोई जिले के थाना कछौना के एक गांव निवासी महिला पति और बच्चों के साथ बेहटामुजावर क्षेत्र के एक गांव पास स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती है।

सोमवार दोपहर एक युवक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बहाने से पिला दी। महिला को नशा चढ़ने के बाद युवक उसे बाग में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ, तो सनसनी फैल गई।

एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
पुलिस महिला की तलाश करते हुए उस तक पहुंच गई। इसके बाद पीड़िता से जानकारी की गई और तहरीर लेकर पुलिस ने बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पृथ्वीखेड़ा निवासी दीपक नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी हैं टीमें
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई है। पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें