यूपी के औरैया से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला को बाइक और फ्रिज के लिए जिंदा जलाकर मार डाला।
थाना क्षेत्र के नरिया का पुर्वा गांव में ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक व फ्रिज न मिलने पर विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया। हत्या के बाद ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ससुरालीजन बाइक और फ्रिज के लिए प्रताड़ित करते थे
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
थाना सहायल के सिंह पुर्वा माना गांव निवासी राम सजीवन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुशीला देवी (20 )की शादी 28 अप्रैल 2017 को नरिया का पुर्वा गांव निवासी आनंद कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक और फ्रिज के लिए प्रताड़ित करते थे। भैया दूज को सुशीला अपने पति आनंद कुमार के साथ अपने मायके आई थी। आनंद कुमार, सुशीला को छोड़ कर घर चला गया था।
फोन आया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक व फ्रिज के लिए मारपीट कर रहे हैं
डेमो पिक
29 अक्तूबर दिन रविवार को आनंद ससुराल आया था। 31 अक्तूबर मंगलवार दोपहर दो बजे सुशीला को लेकर चला गया।उसी रात सुशीला का फोन आया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक व फ्रिज के लिए मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद बुधवार सुबह ससुरालियों ने ही फोन कर सुशीला की मौत की खबर दी। जब हम लोग वहां पहुंचे तो देखा की शव जला हुआ पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे। मृतका के पिता राम सजीवन की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद कुमार, ससुर चरन सिंह, सास, देवर प्रांशु, अंजुल, जेठ सोनू, जेठानी अनीता देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।