फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यमुना नदी के पुल से महिला ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

घटना की वजह घरेलू विवाद बताई गई, महिला आगरा की निवासी है
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर (इटावा)। दो जिलों की सीमा पर स्थित कचौरा घाट यमुना नदी पुल से महिला ने नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंची दो जिलों की पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक आगरा जिले के बाह तहसील के कचौरा घाट गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी रेखा (25) सोमवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोपहर को वह किसी को बताए बगैर घर से निकल गई।
विज्ञापन

रविवार को इसी जगह से किशोर ने छलांग लगाई थी। सुबह उसकी खोजबीन शुरू थी। इस दौरान पुलिस को महिला के कूदने की सूचना मिली। रेखा देवी के एक पुत्र और एक पुत्री है। चित्रहाट थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर में 28 वीं वाहिनी पीएसी इटावा की टीम खोजबीन करने में जुट गई है, लेकिन अभी तक किशोर और महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। नदी में बहाव तेज होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुल किनारे बैरिकेडिंग करवाने की मांग
एक सप्ताह में तीन घटनाएं होने पर यमुना नदी के किनारे बसे दोनों जिलों के ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की बाउंड्री पर ऊंचाई तक बेरीकेडिंग करवाने की मांग करी है। इससे आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदने वालों पर रोक लग सके, मांग करने वालों में संजय, मोहन, विष्णु, गोविंद, नेकसे, राजबहादुर पप्पू, लाखन, भूरे आदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें