फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छज्जा गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ के तिवारीपुर में मंगलवार रात मकान का छज्जा गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दुर्गा विहार तिवारीपुर बगिया निवासी एयरफोर्स से रिटायर्ड एके सिंह की कैंसर से मौत हो थी। मंगलवार रात अस्पताल से उनका शव लेकर एंबुलेंस आई थी। जिसे देखने के लिए मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एक घर का छज्जा अचानक गिर गया। चपेट में आने से मां सुनीता यादव (50), बहू खुशबू यादव (23), बेटा नितेश यादव (17), बेटी निधि यादव (19), पोती आयुषी (11), तीन माह की खुशबू की बच्ची इशिका व सावित्री (50) घायल हुए थे।
सावित्री की बुधवार सुबह हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सावित्री के पति हरिशंकर पाल जेके पुल के नीचे सब्जी का ठेला लगाते हैं। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें