फोटो- लक्ष्मणपुर पिलख गांव में अनशन पर बैठी महिला। संवाद
झींझक। ब्लॉक के लक्ष्मणपुर पिलख गांव निवासी एक महिला गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे किए जाने का आरोप लगाकर अनशन पर बैठ गई है। महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लक्ष्मणपुर पिलख गांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सहित जिले के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर उसकी बिक्री करने की शिकायत की थी। महिला के अनुसार उक्त लोग जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। महिला ने चेतावनी दी थी कि यदि पांच फरवरी तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह अनशन पर बैठ जाएंगी। कार्रवाई न होने से आहत होकर वह गुरुवार को अपने ही घर के बाहर अनशन पर बैठ गई। नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मौके पर कानूनगो व लेखपाल को भेजकर पता लगवाया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।