चित्रकूट। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए पहाड़ी क्षेत्र में ली जा रही जमीन के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम अभिषेक आनंद को पत्र सौंपकर जमीप लेने पर रोक लगाने की मांग की है।
पहाड़ी विकास खंड की ग्राम पंचायत पथरामानी, नोनार, प्रसिद्धपुर व बकटा बुजुर्ग गांव के ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर विरोध जताया। पथरा मानी गांव के ओम प्रकाश त्रिपाठी, नोनार गांव के चुनकई राम ने बताया कि प्रशासन की तरफ से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए हम लोगों की जमीन ली जा रही है। इस जमीन पर किसान खेती करते हैं। इसके अलावा अन्य कोई सहारा नहीं है।
बिना किसानों की सहमति के उनकी जमीन ली जा रही है। इस मौके पर पहलवान, धर्मपाल, जगत पाल सिंह, बाबूराम, मनबोधन, हरिमोहन सिंह, देवनाथ, विनोद कुमार, गंगा प्रसाद व देवराज सहित रामखेलावन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।