रसूलाबाद। सिंगवानार गांव में धूप सेकने के लिए छत पर गई महिला अचानक फिसल कर नीचे गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां इलाज करने के बाद डॉक्टरों से उसे घर भेज दिया। जहां रविवार को महिला की मौत हो गई।
सिंगवानार गांव निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसकी मां तारा देवी (55) शनिवार दोपहर को भोजन करने के बाद पहली मंजिल पर धूप सेकने के लिए गई थी। अचानक पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें सीएससी रसूलाबाद ले गए। वहां डॉक्टर ने इलाज के बाद रविवार सुबह घर भेज दिया।
घर पहुंचते ही उनकी हालत फिर बिगड़ गई और मौत हो गई। तारा देवी की मौत पर बेटा जयप्रकाश, संतोष, राकेश, बेटी संगीता, बिट्टन आदि बिलख पड़े। बेटा जय प्रकाश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि छत से गिरने से महिला की मौत हुई है। इस वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सकता।