फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरी महिला, छह डिब्ले निकल गए, बाल-बाल बची

Thu, 21 Nov 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या ::: 19 इटावा जंक्शन पर ट्रेन पर फंसी महिला सोनी को निकालते अफसर व लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

- दिल्ली से लौट रहा था कन्नौज का परिवार, कालिंदी छूटने से महानंदा एक्सप्रेस पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर महानंदा एक्सप्रेस से उतरते समय ट्रेन चल दी। महिला यात्री असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया, तब तक छह बोगियां निकल गईं। हालांकि महिला पटरी साइड पर गिरी थी। इससे वह बाल-बाल बच गई। सिर और पैर में हल्की चोटें आई हैं।
कन्नौज के मोहल्ला लधुपुरी निवासी अयूब दिल्ली में सिलाई कारीगर है। गुरुवार को वह परिवार समेत घर (कन्नौज) आ रहा था। उसे दिल्ली से कालिंदी एक्सप्रेस पकड़नी थी, छूटने के चलते महानंदा एक्सप्रेस में बैठ गया। उसने इटावा जंक्शन तक टिकट ली। उसके साथ पत्नी सोनी (32), बच्चे कैफा, फलक, हादिया व हमजा साथ थे।
विज्ञापन

इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन नंबर पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो भीड़ अधिक होने पर पति समेत बच्चे व सामान उतार लिया। वहीं, सोनी के उतरने के समय ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में उतरते समय महिला नीचे गिर गई। इससे पति समेत अन्य यात्री जोर से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

डिप्टी स्टेशन अधीक्षक रवि गोयल ने तुरंत कंट्रोल रूम से सूचना दी। आरपीएफ के एसआई मुुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी रामनरेश व अनिल ने मौके पर पहुंच महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें