चित्रकूट। संतुष्टि समाधान दिवस पर डीएम ने पीड़ितों की समस्या डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित सभागार में सुनी। इनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मोबाइल से बात कर निर्देश दिए।
गुरुवार को संतुष्टि समाधान दिवस पर डीएम शिवशरणप्पा ने समस्याएं सुनीं। इसमें जमीनी विवाद के साथ अन्य समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने की। डीएम ने जमीन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम से निराकरण कराने के लिए अधिकारियों से कहा। कहा कि जो भी जनसुनवाई के दौरान समस्या आ रही हो उसका समय से निपटारा करें। एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, एसडीएम मोहम्मद जसीम, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
30 नवंबर तक पानी की आपूर्ति रहेगी बंद
चित्रकूूट। जल निगम के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के निर्माणाधीन चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन से गडौली के पास पाइप लाइन से कनेक्शन किया जाना है। इससे 22 से 30 नवंबर तक गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। संवाद