फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कलेक्ट्रेट में खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Sep 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। यहां रीता पत्नी शैलेंद्र सिंह की भूमि पर उसके ही परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसने इसकी शिकायत कई बार थाने में की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस पर वह डीएम से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम अपने कक्ष में बैठी शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान महिला ने बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें