सफाई कर्मियों ने थाने का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। मंगलवार शाम को उनका सभासदों से विवाद हो गया था। सफाई कर्मियों का आरोप है कि एक सभासद ने धरना स्थल पर पहुंच कर अभद्रता की और धरना खत्म करने के लिए धमकी दी थी।
इसकी शिकायत के बाद भी मऊदरवाजा थाना पुलिस ने सभासद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी एकत्र होकर बुधवार को मऊदरवाजा थाने पहुंच कर सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।