फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला डॉक्टर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला जूनियर डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्वरूपनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बरेली के फरीदपुर की रहने वाली डॉ. नेहा शर्मा वर्तमान में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी बदायूं के थाना बिसौली के पास रहने वाले डॉ. यथेष्ट मिश्रा से एक मई 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति यथेष्ट शराब पीकर मारपीट करते लगा। उसके मामा मनोज और ससुरालीजन भी पति का साथ देकर दस लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जनवरी 2024 को नेहा ने बेटे को अस्पताल में जन्म दिया लेकिन दस लाख रुपये का तुरंत इंतजाम न करने पर पति व ससुरालीजन अस्पताल में ही छोड़कर चले गए।

17 जून 2025 को जीएसवीएम स्थित सरकारी आवास पर ससुरालीजन आए और बेटे के अपहरण का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद पति ने कई बार फोन कर गालीगलौज की और वीडियो कॉल कर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें