फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजन बोले- इंजेक्शन लगाते ही होने लगी खून की उल्टियां

Tue, 05 Dec 2023 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: झोलाछाप डॉक्टर ने चौरसिया मार्केट में दो दुकानों में अस्पताल बना रखा है। एक में अपना चेंबर, तो दो दुकानों में मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए तीन बेड डाल रखे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत गई। झोलाछाप डॉक्टर ने दो दुकानों में अपना अस्पताल बना रखा है। मंगलवार को बुखार के इलाज के लिए महिला अपने बेटे के साथ पहुंची। यहां डॉक्टर के कहने पर महिला नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। मुंह और नाक से खून आने लगा, जिससे महिला की  मौत हो गई। यह देख कर डॉक्टर और नर्स मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मौके से पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर भट्टा निवासी अजय राजपूत ने बताया कि उनकी मां कलावती को दो दिनों से बुखार आ रहा था। आज सुबह नौ बजे मां कलावती  चौरसिया मार्केट स्थित भाव्या मेडिकल सेंटर में दवा लेने आए थे। परिजनों ने बताया डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने चेकअप के बाद नर्स से इंजेक्शन लगाने को कहा।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया
इंजेक्शन लगाते ही कलावती के नाक और मुंह से ब्लड आने लगा। हालत बिगड़ता देख डॉक्टर ने कलावती को बाहर निकाल दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद कलावती की हालत ज्यादा बिगड़ गई।  इसके बाद बेटा अपनी अपनी मां कलावती को सरकारी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तीन दुकान की जगह पर बना रखा है अस्पताल
झोलाछाप डॉक्टर ने चौरसिया मार्केट में दो दुकानों में अस्पताल बना रखा है। एक में अपना चेंबर, तो दो दुकानों में मरीजों को भर्ती कर इलाज के लिए तीन बेड डाल रखे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का ऐसे अस्पतालों का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें