फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: शादी की वर्षगांठ के पर महिला की मौत, ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा, परिजनों में चीख-पुकार

Sat, 09 Mar 2024 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सुषमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। दंपती शादी की वर्षगांठ पर मंदिर दर्शन कर घर जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही। उसके मासूम दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला पांचाल घाट निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी सुषमा शुक्ला (33) के साथ बाइक से शुक्रवार रात करीब नौ बजे मंदिर दर्शन कर घर जा रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पांचाल घाट स्थित एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे पीछे बैठी सुषमा सड़क पर जा गिरी। चालक ने ट्रक ऊपर से गुजार दिया। इससे दोनों पैर कुचल गए। सिर और शरीर में भी काफी चोटें आईं। आसपास लोगों की मदद से सुषमा को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल से इंकार कर दिया गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया
वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सुषमा का 11 साल पहले आज ही के दिन विवाह हुआ था। वैवाहिक वर्षगांठ पर पति-पत्नी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। उनके बेटी ईशा और बेटा कृष्णा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें