रात करीब दो बजे नीरज अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से वापस आ रहे थे। तभी अंकित शाक्य ने 8-10 गाड़ियों से गांव विराहिमपुर आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रोक लिया। गाड़ी से उन्हें व उनके साथियों को लाठी डंडे व असलहे दिखाकर बाहर निकाला। जमकर मारपीट की। गाड़ियां तोड़ डाली। रात के समय सुनसान था।
सपा प्रत्याशी के भाई सहित 31 लोगों पर मुकदमा
एक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर की आवाज व गाड़ियों में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी के भाई अभिषेक शाक्य, अंकित शाक्य, विवेक शाक्य, भोला यादव, लालू शर्मा, छोटू शाक्य पता अज्ञात व 24 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी के साथ बलवा व हत्या प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कहा- राजनीतिक द्वेष भावना से मुकदमे में शामिल किया है
सपा प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना से उनके भाई को मुकदमे में शामिल किया गया है। उनका भाई मौके पर मौजूद नहीं था। उनकी मां ग्राम मंझोला की प्रधान हैं। ग्राम सभा का काम भाई अभिषेक देखता है। मंझोला गांव के अंकित से विवाद हुआ था। उल्टा उससे ही उन लोगों ने मारपीट की है। उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है, कि निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करें।