यूपी के फतेहपुर जिले में खेत में रखवाली कर रही एक महिला शनिवार देर शाम नीलगाय के झुंड की चपेट में आ गई। नीलगायों ने महिला को दौड़ाकर पटका और जान ले ली। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की हालत देख सभी के होश उड़ गए।
ललौली थाना क्षेत्र में ओती के समदपुर खाबर गांव निवासी रामसजीवन पाल की पत्नी बुद्धरानी देवी (62) देर शाम गांव किनारे खेत में बैठी थीं। अचानक नीलगाय का झुंड पहुंच गया। खेत चरने से बचाने के लिए महिला डंडा लेकर दौड़ी, तभी नीलगाय ने हमला कर दिया। उसे सींग से उठाकर पटक दिया। वह किसी तरह चीख पुकार मचाकर भागी, लेकिन नीलगायों ने दुबारा हमला कर दिया।