फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,192 करोड़ रुपये से साफ होगी गंगा, कानपुर जोन के लिए एनएमसीजी ने परियोजनाओं को दी मंजूरी

Sun, 23 Dec 2018 02:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर जोन के लिए 2,192 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) ने बड़ा निर्णय लिया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने नदी में सीवेज के पानी के प्रवाह को रोकने के लिए कानपुर जोन के लिए 2,192 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि गंगा साफ होगी। 
विज्ञापन


गंगा को सबसे ज्यादा प्रदूषित करने वाले कानपुर में अब स्थिति बदलने जा रही है। सरकार ने इस शहर में सीसामऊ नाले का रुख मोड़कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ओर ले जाने के बाद अब पूरे शहर में सीवरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित और परिचालित करने के लिए निजी क्षेत्र की एक कंपनी के साथ करार किया है।



 

Trending Videos
विज्ञापन

गंगा अपेक्षा के अनुकूल निर्मल नजर आना शुरू हो जाएगी

उम्मीद बढ़ गई है कि गंगा जल्द साफ होंगी
इस करार के बाद निजी क्षेत्र की कंपनियां 'वन सिटी, वन ऑपरेटर' के मॉडल पर कानपुर में एसटीपी का संचालन कर यह सुनिश्चित करेंगी कि शहर की गंदगी गंगा नदी में न गिरे। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की  यह परियोजना रूसी तकनीक से की जाएगी और यह प्रयागराज से कानुपर के बीच चलेगी। 

उत्तर प्रदेश में गंगा सफाई से जुड़ी 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 73 परियोजनाओं पर काम चल रहा है जिनमें से 13 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। सरकार गंगा को निर्मल ही नहीं अविरल भी बना रही है और इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और अगले साल मई तक गंगा अपेक्षा के अनुकूल निर्मल नजर आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें