मृतका की फाइल फोटो व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में संदिग्ध हालत में आग से झुलसकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। यहां कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला निवासी घनश्याम शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन घर में विवाद होता था।
सोमवार शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद उसका पत्नी सुनीता (25) से विवाद होने लगा। उसने सुनीता का गला घोटने का प्रयास किया। इसके बाद संदिग्ध हालात में सुनीता की आग से झुलसकर मौत हो गई।
तीनों बच्चे छत पर बने कमरे में सो रहे थे। घनश्याम खेती करता है। वह घटना के बाद से फरार है। मोहल्ले वालों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। बताया गया कि घनश्याम की पहली पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। सुनीता का मायका गोरखपुर में है।