बच्ची के जन्म के साथ ही वहां मौजूद आरपीएफ महिला स्टाफ की खुशी देखने लायक थी। पूरे घटनाक्रम के दौरान टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। महिला की पहचान बिहार के नालंदा जिले के इब्राहिमपुर निवासी मुन्ना रविदास की 27 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। परिजन भी उसके साथ यात्रा कर रहे थे। प्रसव के बाद मां और नवजात को बेहतर उपचार के लिए उर्सला हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम और डॉक्टरों की तत्परता से एक बड़ी राहत मिली और संभावित जोखिम को टाल दिया गया।