फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Tue, 17 Mar 2015 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से कानपुर देहात के शिवली की सुनीता (40) की मौत हो गई। केजीएमयू लखनऊ की जांच रिपोर्ट में सुनीता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि रिपोर्ट आने के दो दिन पहले ही सुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को 6 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच को केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद यादव ने सुनीता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि कानपुर देहात के सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण व दवाओं का वितरण कानपुर देहात की टीम करेगी।

सीमेंट कारोबारी अखिलेश कुमार की पत्नी सुनीता की काफी दिनों से तबियत खराब थी। प्राइवेट अस्पतालों से लाभ न मिलने पर परिजनों ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया था।

यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था। शुक्रवार को सुनीता का सैंपल सीएमओ कार्यालय के माध्यम से केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। शनिवार की सुबह तकरीबन आठ बजे सुनीता की इलाज के दौरान हैलट में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें