चित्रकूट जिले के हाईवे किनारे शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कोटा गांव के पास सड़क किनारे पानी भर रही महिला को अनियंत्रित सफारी ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद बेकाबू सफारी झोपड़ी में जा घुसी।
आसपास के लोगों ने सफारी व उसमें बैठे तीन युवकों को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।