फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर गिरा, घाटों पर बढ़ी गंदगी

विज्ञापन
मंदाकिनी का जलस्तर घटने के बाद रामघाट पर मिट्टी, गंदगी को साफ करते नगर पालिका के सफाईकर्मी। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर/राजापुर/मऊ/खोही। बारिश बंद होने के बाद मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर घटने लगा है। नदियों के उतार से रामघाट सहित अन्य स्थानों पर गंदगी बढ़ गई है। दुकानदारों ने शुक्रवार को सफाई की। वहीं बारिश से कच्चे घर गिरने का सिलसिला जारी है। खोही इलाके के गांवों में आधा दर्जन लोगों के घर गिर गए। राजापुर में भी घरगिरी हुई है। वहीं सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदाकिनी और बरदहा नदी का पानी उतरने से लोगों ने राहत की सांस ली। पानी घाटों पर गंदगी छोड़ गया है। दुकानदार साफ सफाई करते रहे। वहीं बरमपुर में राजेश पटेल, संग्रमापुर में उमेश सिंह, बालापुर में महेश प्रसाद व करन के कच्चे घर गिर गए। राजापुर इलाके के भटरी गांव के किसान कमल कुमार शुक्ल व भोला प्रजापति का भी घर गिर गया। मामले की जानकारी प्रधान निर्मला देवी ने अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें