फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा के कमरे में अपने पति को देख खोया आपा, दोनों को पीटा, खूब हुआ जूतम-पैजार

Fri, 10 Jan 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मारपीट करती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में पुलिस लाइन स्थित एक महिला दरोगा के आवास पर पति को उसके साथ देख पत्नी ने आपा खो दिया। कानपुर से परिजनों के साथ आई पत्नी ने महिला दारोगा के साथ ही पति की भी पिटाई की। गुस्से में घर में रखा सामान भी तोड़ा।
विज्ञापन


करीब दो घंटे चले हंगामे के दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे लेकिन बेबस नजर आए। युवक की पत्नी ने महिला दरोगा व पति पर कार्रवाई के लिए एसपी को तहरीर दी है। एसपी के निर्देश पर महिला दरोगा के साथ पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला दारोगा के पुलिस लाइन स्थित आवास में शुक्रवार सुबह कानपुर के श्याम नगर की एक महिला परिवार के अन्य सदस्योें के साथ पहुंच गई। महिला दरोगा के कमरे में अपने पति को देख उसने परिजनों के साथ मिलकर पहले पति फिर महिला दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर सुन आसपास रहने वाले अन्य पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए। गुस्साई महिला और उसके परिजनों ने महिला दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कमरे का सामान भी तोड़ा। पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे हंगामा चलता रहा।

मामला एसपी विक्रांतवीर तक पहुंचा तो कई महिला पुलिस कर्मियों को भेजकर महिला दरोगा को बचाया गया। उसके साथ पकड़े गए युवक को कोतवाली भेज दिया गया। एसपी ने सीओ सिटी यादवेंद्र यादव को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

सीओ ने पीड़ित महिला व महिला दरोगा के बयान दर्ज करने के बाद सही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। वहीं, महिला दरोगा ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि महिला के पति को वह अपना भाई मानती है। उससे वह राखी भी बांधती है। आरोप लगाने वाली महिला भी जानती है।

इसके बाद भी कमरे में आकर मारपीट की और सामान तोड़ दिया। महिला दारोगा ने बताया कि वह खुद एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करेगी। 
वहीं, महिला का आरोप है कि उसके पति और महिला दरोगा के बीच पिछले 10 माह से नजदीकियां हैं।

पति के पास एक कार है। पति ने बताया था कि कार उसने बेच दी है जबकि वह महिला दरोगा के आवास के बाहर खड़ी मिली। पत्नी ने बताया कि गुरुवार को उसने एसपी को मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने तहरीर देने की बात कही थी। जब वह तहरीर लेकर पहुंची तो एसपी कार्यालय से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें