अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने शहर में स्थित अधिशासी अभियंता जल निगम, यूनीसेफ विद्युत यांत्रिक शाखा का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्हें आठ अवर अभियंता, दो सहायक अभियंता और 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने का आदेश दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ ने बताया कि सहायक अभियंता अंकुर यादव, कैलाश विश्कर्मा, विनय कुमार यादव, नवीन चंद्र शर्मा, अभिषेक खरे, अजय कुमार पांडेय, गिरिजा शंकर, सोनपाल, सचिन गौतम, सुरेंद्र कुमार गायब मिले। इसके अलावा कर्मचारी ज्ञानेधर द्विवेदी, अनुराग सिंह चौहान, मोहित, अरुण वर्मा, दीनदयाल, रोहित कुमार, मुश्ताक अहमद खां, अवधेश कुमार द्विवेदी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, भैरम सिंह, रामदीन, रामप्रिय शुक्ला, कलावती, शमीम बेगम, राजेश कुमार यादव अनुपस्थित मिले हैं।
कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से कारण की जानकारी मांगी तो प्रधान सहायक देवी प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि विभाग में कोई भ्रमण पंजिका नहीं है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी भ्रमण पर हैं। दोनों विभाग के अधिकारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
आए दिन विभाग की मिल रही शिकायतें
भ्रमण पंजिका तक नहीं विभाग में