फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घर में लूटपाट के बाद महिला की निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 02 Dec 2021 03:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता के अर्रा क्षेत्र में लूटपाट के बाद महिला की निर्मम हत्या का सनसीखेज मामला सामने आया है। पति अनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बेटी आकांक्षा को स्कूल छोड़कर नौकरी पर निकल गए। घर में पत्नी लक्ष्मी देवी (45) अकेली थीं। परिजनों के घर पहुंचने पर लक्ष्मी देवी खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन


महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार लूट के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें