फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला व दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या, झाड़ी में मिले तीनों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 May 2020 10:24 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
महिला व दो मासूमों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मंगलवार को तीन हत्याओं का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। औरास थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी अनंतू की पत्नी सरोजनी (35), बड़ी बेटी शिवानी (8) व रोशनी (5) की गला दबाकर कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


तीनों के शव इसी थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा-सुभानखेड़ा गांव के बीच छोटा तालाब के पास झाड़ी में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले छानबीन में जुट गई। 

एसपी विक्रान्तवीर, सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गई है। तफ्तीश जारी है। पुलिस ने पति और देवर से पूछताछ कर रही है। तीन हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इक्टठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें