फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीछा नहीं छोड़ रहा था प्रेमी, महिला ने पति के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, ड्रम में भरकर फेंका शव

Mon, 15 Apr 2024 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अयाना में युवक को घर बुलाकर महिला व उसके पति ने उसकी हत्या कर शव ड्रम में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद दोनों जेल भेज दिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि गुजरात में युवक से संबंध हो गए थे, अब वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


अयाना थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के तौलकपुर में दबिश देकर रीता देवी व उनके पति अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला रीता देवी ने बताया कि उनका पति पूर्व में गुजरात के मेघाणी थाना क्षेत्र के परिहार नगर में रहकर पेंटर का काम करता था। वह भी उसके साथ रहती थी। इसी बीच उसके संबंध कपड़ा व्यापारी रवि तोमर से हो गए। वहां से आने के बाद भी रवि उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था।

इस पर 21 जनवरी को उसने रवि को मिलने के लिए औरैया के समरथपुर स्थित घर पर बुलाया। रवि को नींद की गोलियां खिलाने के बाद सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रजाई में लपेट कर ड्रम में भरा और बाइक में बांध कर अयाना थाना की चौकी-गूजरी मार्ग पर एक सरसों के खेत में फेंक दिया था।

 
विज्ञापन

उधर, 21 मार्च को थाने आए मृतक रवि के भाई आनंद ने फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त करते हुए हत्या का आरोप दंपती पर लगाया। जिस पर शुक्रवार शाम दबिश देकर पुलिस ने आरोपी दंपती को धर दबोचा। हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि कोर्ट में पेश करते हुए आरोपी दंपती को जेल भेजा गया है। कोर्ट के आदेशानुसार महिला के एक साल चार माह के बेटे हर्ष को मां के साथ जेल प्रशासन की देखरेख में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें