यूपी के कन्नौज जिले में शहर की एक महिला ने अपने ससुर और नंदोई पर मारपीट कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के पति, नंदोई और चचिया ससुर को हिरासत में ले लिया है।
छिबरामऊ निवासी एक महिला ने बताया कि पति ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। चचिया ससुर और नंदोई आये दिन बदतमीजी करते हैं। सोमवार को वह खाना बना रहा थी, तभी चचिया ससुर और नंदोई घर में घुस आए। अभद्रता करते हुए दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर यह लोग भाग निकले। इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस दोनों आरोपियों के साथ महिला के पति को कोतवाली ले गई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।