फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुपर कंप्यूटिंग की मदद से कुछ सेकेंड में कर सकेंगे डाटा का विश्लेषण

विज्ञापन
सुपर कंप्यूटिंग कार्यशाला का शुभारंभ करते आईआईटी के उपनिदेशक प्रोफेसर बृजभूषण। - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी में सोमवार को हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के निदेशक डॉ. हेमंत दरबारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन की मदद से भारी से भारी डाटा का विश्लेषण कुछ सेकेंड में किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसकी मदद से पूर्वानुमान भी सटीक हो रहे हैं। संगोष्ठी का शुभारंभ आईआईटी के उप-निदेशक प्रो. ब्रज भूषण ने किया। उन्होंने बताया कि आईआईटी में हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग सुविधा उपलब्ध है। बड़े डाटा को तेजी से प्रोसेस करने की क्षमता का प्रयोग 350 से अधिक शिक्षक और 70 से अधिक शोध समूह कर रहे हैं।

इसकी मदद से पिछले पांच वर्षों में 400 से अधिक जर्नल प्रकाशन हुए हैं। संगोष्ठी को प्रो. रामासुब्बु शंकर रामकृष्णन, प्रो. डीएलवीके प्रसाद, प्रो. राजेश रंजन, प्रो. सोमनाथ भौमिक, प्रो. विशाल अग्रवाल, प्रो.बीवी रतिश कुमार, प्रो. संजय मित्तल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें