फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी दे रही दस्तक, सुबह-शाम ठंड का अहसास 

Tue, 18 Oct 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली उत्तर-पश्चिम की हवाओं ने मंगलवार को सिहरन और बढ़ा दी। न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम पारा भी .6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सर्दी ने दस्तक दे दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को आसमान साफ रहा और उत्तराखंड की हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ा दी। वातावरण की नमी सामान्य रिकार्ड की गई है। अब दिन, रात के पारा में ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।

कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि पिछले चार दिनों से दिन, रात का पारा गिर रहा है। यह क्रम अभी बरकरार रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी के अन्य जिलों, बुंदेलखंड में सर्दी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें