पुखरायां।
भोगनीपुर भोगनीपुर पुलिस ने रनियां-डेरा गांव में 25 लीटर कच्ची शराब और
उपकरण बरामद किए। पुलिस ने तीन भट्ठियां तोड़ी दी।
मौके से चार क्विंटल
लेहन नष्ट किया गया। तीन लोगों को अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार
किया गया।
कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर
मंगलवार को रनियां-डेरा गांव में छापा मारा गया। गांव के राजू, सुनील और
उदयबाबू अलग-अलग भट्ठियों पर शराब बना रहे थे।
तीनों लोगों को गिरफ्तार कर
लिया गया। उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। कहा है कि अवैध रूप से शराब बनाए
जाने पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
की जाएगी।