फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शराब की दुकानें खुलते ही लगी लोगों की कतार, कोविड नियमों की उड़ाई गईं धज्जियां

Tue, 11 May 2021 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मनमानी का आलम तब नजर आया जब शराब की दुकानों में भीड़ इस कदर बढ़ी कि कोविड नियमों का भी ध्यान नहीं रहा। कानपुर में संक्रमित मरीजों के मिलने और कोरोना से मौतों का सिलसिला अभी रुका नहीं है, शासन के निर्देश के बाद शराब की दुकानें खुल गईं हैं।
विज्ञापन
शराब की दुकानों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भले ही अभी 17 मई तक कोरोन कर्फ्यू के आदेश को पुलिस सख्ती से पालन कराने का प्रयास कर रही है लेकिन मंगलवार दोपहर शराब की दुकानों पर सभी नियम-कानून टूटते नजर आए। शासन से सोमवार रात में जारी आदेश पर शराब की दुकानें खुलते ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन


मनमानी का आलम तब नजर आया जब शराब की दुकानों में भीड़ इस कदर बढ़ी कि कोविड नियमों का भी ध्यान नहीं रहा। कानपुर में संक्रमित मरीजों के मिलने और कोरोना से मौतों का सिलसिला अभी रुका नहीं है, शासन के निर्देश के बाद शराब की दुकानें खुल गईं हैं। मंगलवार सुबह से ही घरों से निकलकर लोग शराब दुकानों में लाइन लगाने लगे। इस दौरान लोगों को दो गज दूरी का ध्यान भी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें