उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पांच साल पहले हुई पत्नी की हत्या में न्यायालय ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। असोहा थानाक्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी दीपक चौरसिया ने 2007 में बेटी शारदा का विवाह कानपुर शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी कमलेश पुत्र श्रीराम चौरसिया के साथ किया था।
शादी के कुछ साल बाद ही पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इससे पति कमलेश कानपुर छोड़कर अजगैन में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। लगातार हो रहे विवाद से 13 फरवरी 2015 को पत्नी शारदा दो बच्चों अभिजीत व गोलू को लेकर मायके चली गई।