इटावा में अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम की पत्नी ने मंगलवार को कोई संदिग्ध पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी की पत्नी का मामला होने से महकमे में हड़कंप मचा रहा। पुलिस लाइन परिसर में रह रहे एएसपी क्राइम महेश अत्रि की पत्नी पल्लवी चौधरी (32) को महिला उप निरीक्षक ने मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।