उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ डॉक्टर अरुण मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के नुमाइशपुरवा में रविवार शाम मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने के मामले में आरोपी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्या को भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।
नुमाइशपुरवा स्थित कुश आश्रम में रविवार शाम समाज विशेष की बैठक के बाद परिसर के करीब स्थित मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता डॉ. अरुण मौर्या समेत चार लोगों को नामजद कर ढाई सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा समेत कई अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की थी।