फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने किया दिव्यांग तो पत्नी ने बनाई दूरी, एक रात प्रेमी से करा दी 'सुहाग की हत्या', बात ये भी थी

Sun, 26 May 2019 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्यारोपी महिला व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव जिले में मौरावां थानाक्षेत्र के असरेंदा में तीन दिन पहले हुई दिव्यांग युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वह ईंट भी बरामद कर ली है जिससे वार कर युवक की हत्या की गई थी। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मृतक को उनके बीच संबंध की जानकारी हो गई थी। वह आए दिन पत्नी को हत्या करने की धमकी देता था।

विज्ञापन

 
मौरावां थानाक्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी छोटेलाल (36) पुत्र स्व रामप्रताप पासवान का शव 24 मई की सुबह घर के आंगन में मिला था। पत्नी ऊषा ने जीने से गिरकर पति की मौत होने की बात पुलिस को बताई थी। जबकि मृतक की दादी रामकली ने ऊषा पर ही छोटेलाल की हत्या कराने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर जख्मों के कई घाव मिलने पर पुलिस ने ऊषा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। कड़ाई करने पर ऊषा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

विज्ञापन

इस दौरान ऊषा पड़ोस में रहने वाले सर्वेश के करीब आ गई थी

ऊषा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले सर्वेश से उसके संबंध थे। पति को इसकी जानकारी हो गई थी। 22 मई को पति ने उसे सर्वेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस पर छोटेलाल ने ऊषा को जान से मरवाने की धमकी दी थी। ऊषा के कहने पर पड़ोस में रहने वाले सर्वेश (24) ने उसके पति की हत्या की थी।

घटना वाली रात पति छत पर सो रहा था। तभी छत फांदकर सर्वेश आ गया और सोते समय ईंट से सिर पर हमला कर छोटेलाल की हत्या कर दी। घटना को हादसे का रूप देने के लिए ऊषा पति के शव को आंगन में ले आई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वेश की निशानदेही पर ईंट बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। 

दो साल पहले एक सड़क हादसे में छोटेलाल घायल हो गया था। जिससे उसके शरीर का दाहिना हिस्सा खराब हो गया था। इस दौरान ऊषा पड़ोस में रहने वाले सर्वेश के करीब आ गई थी। छोटेलाल को इसकी जानकारी एक साल पहले हो गई थी। जिस पर उसने पत्नी को मायके भेज दिया था। हालांकि एक सप्ताह पहले वह दोबारा घर लौट आई थी। घटना के एक दिन पहले पति ने दोबारा दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

घर के आंगन में मिला दिव्यांग युवक का खून से लथपथ शव, पत्नी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें