हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर शुक्रवार रात पति की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह छह बजे जब बेटी छत से नीचे आई तो पिता को आंगन में मरा देख शोर मचाया। शोर सुनकर कमरे में मौजूद महिला भी आंगन में पहुंच गई।
उधर, बहनोई की तहरीर पर युवक की पत्नी और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया। ग्राम निरंजनपुरवा निवासी सीताराम (45) पुत्र भभूती खेती-किसानी करते थे। उनकी पहली शादी टड़ियावां क्षेत्र के शिवलालपुरवा में हुई थी, जिससे एक बेटी गीता है।