फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा वाइफ: वैन में प्रेमी के साथ मिली पत्नी, मान-मनौव्वल में जुटा रहा पति, पत्नी बोली- वापस घर नहीं जाऊंगी

Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: 20 दिनों से लापता पत्नी वैन में प्रेमी के साथ मिली। घटना मोहल्ला आजाद रोड की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरथना कस्बे के आजाद सड़क पर सोमवार दोपहर एक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। करीब 20 दिन से लापता एक महिला अपने प्रेमी के साथ वैन में दिखी। उसके पति और बच्चों ने उसे घर लौटने को कहा, पर महिला ने मना कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पति फूल बेचकर परिवार चलाता है, उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। महिला लगभग 20 दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि वह कस्बे के एक युवक के साथ है, जिससे उसका एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग था। सोमवार को 13 वर्षीय बेटी ने उसे वैन में पहचान लिया। पति और बच्चों के अनुरोध पर भी महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने बताया। पति की शिकायत पर महिला और युवक को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। पूछताछ में महिला ने अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें