फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बड़ा हादसा: तहसील का कंडम भवन तोड़ते समय भरभराकर गिरी छत, मजदूर की मौत, मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: छत गिरने की घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे साथी की हालत गंभीर है। भवन के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सदर तहसील में टूटी पड़ी छत की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील परिसर में सोमवार शाम काफी समय से खाली पड़े कंडम भवन को तोड़ने के दौरान अचानक उसका लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे कार्य कर रहे दो मजदूर दब गए। मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर मलबे को हटाना शुरू किया। सूचना पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 20 मिनट चले बचाव कार्य के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार मच गई। सदर तहसील परिसर में स्थित एक पुराने राजस्व निरीक्षक भवन को ढहाने का काम चल रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मेवाती टोला निवासी साहिल (20) पुत्र राजू और शोएब (19) पुत्र छोटे कंडम हो चुके भवन को तोड़ने के काम में जुटे थे। वह किसी तरह का कोई सुरक्षा शूट, हेलमेट आदि नहीं पहने थे। इसी दौरान अचानक पूरी छत भरभराकर नीचे आ गिरी।

दोनों मजदूर मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर तहसील में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग मौके की ओर दौड़े। स्थानीय स्तर पर तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कुछ ही देर में सदर कोतवाली का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर शिवम राजपूत ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोएब को गंभीर हालत में उपचार शुरू किया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। डॉ. शिवम राजपूत ने बताया कि भवन गिरने से दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। इसमें साहिल की यहां आने से पहले मौत हो चुकी थी, जबकि शोएब का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह और सीओ सिटी अवनीश सिंह भारी, तहसीलदार राजकुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर कोतवाली, सिविल लाइंस और फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस को भी तुरंत मौके पर बुला लिया गया।

हादसे की जानकारी मिली है। जर्जर भवन को गिराने का काम पीडब्ल्यूडी खंड 1 की ओर से कराया जा रहा था। हादसे किसकी लापरवाही से हुआ है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे। - शुभ्रांत कुमार शुक्ल, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें