Suicide News: राठ कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी संग भागने से आहत पति ने आत्महत्या की ली। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने राठ कोतवाली में बहू को ले जाने की तहरीर दी।
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। खुदकुशी करने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिल्ली गांव निवासी हरकुंवर ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र वीरेंद्र कुमार अहिरवार (30) 15 दिन पहले ही दिल्ली गया था।
विज्ञापन
घर में हरकुंवर अपने पति खेमचंद्र अहिरवार व बहू विमलेश के साथ रहती थीं। सोमवार को वह पति के साथ मजदूरी करने चली गईं। दोपहर में बहू विमलेश अपने पुत्र रूपेश (7) और पुत्री प्रज्ञा (5) को घर में छोड़ कर दामूपुरवा गांव निवासी युवक के साथ चली गई।
शाम को घर पहुंची, तो बच्चे रोते-बिलखते मिले। उन्होंने अपने पुत्र वीरेंद्र को फोन पर बहू के चले जाने की जानकारी दी। मंगलवार सुबह दिल्ली से फोन आया कि उसके पुत्र वीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। राठ कोतवाली में बहू को ले जाने की तहरीर दी। वहीं परिजन पुत्र का शव लेने दिल्ली निकल गए।