फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पति ने साथ जाने से इनकार किया तो महिला ने लगाई फांसी

Wed, 05 Aug 2020 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम परेनुआ में पति के साथ जाने से इनकार करने पर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। परेनुआ निवासी सावित्री (30) पत्नी लल्लन का मायका शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढ़वा में है।
विज्ञापन


मंगलवार को सावित्री पति लल्लन से पेढ़वा चलने की जिद कर रही थी। लल्लन ने सावित्री से अकेली ही मायके जाने को कहा तो मंगलवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रात में सावित्री कमरे में चली गई, जबकि लल्लन बच्चों के साथ आंगन में सो गया।

बुधवार सुबह लल्लन कमरे में गया तो सावित्री का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उसने घटना की सूचना सावित्री के पिता बेचेलाल को दी तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेचेलाल के मुताबिक सावित्री की शादी छह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन


उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मायके चलने से इनकार करने से आहत महिला ने खुदकुशी की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें