यूपी के हमीरपुर जिले में पत्नी द्वारा पति की चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी।
मौदहा क्षेत्र में शनिवार दोपहर मौदहा क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति पर किसी बात को लेकर चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहे लोगों ने महिला के पति को बचाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। काफी देर तक चले बवाल के बाद पति महिला के चंगुल से छूटकर भाग निकला।