फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बच्चों को मायके छोड़ लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता ने पत्नी-बच्चों को मायके छोड़कर लौटा और फांसी लगाकर जान दे दी। बदबू फैलने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशुनपुर गांव के रहने वाले सब्जी विक्रेता राजेंद्र उर्फ बड़े (30) के घर से बदबू आने पर चर्चा हुई। इस पर पड़ोस में रहने वाले रामसजीवन ने अंदर जाकर देखा, तो उसका शव कमरे की छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि करीब 13 वर्ष पूर्व बिहार निवासी वंदना से राजेंद्र की शादी हुई थी। राजेंद्र के दो भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को वह पत्नी और दो बच्चों को मायके बिहार छोड़कर आया था और घर में अकेला था। दूसरे दिन से वह गांव में नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक जब पत्नी को छोड़ने उसके मायके गया तो वहां विवाद हुआ था। इस बारे में उसने लोगों को बताया था।
थाना प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। उसकी पत्नी को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें