फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद तन्हा जिंदगी को मिला था 'प्रेमिका का सहारा', उसकी एक शर्त पर दे दी जान

Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
प्रेमिका की शर्त से नाराज होकर फांसी लगाकर दी जान
धर्मपत्नी की मौत के बाद अकेले जिंदगी जी रहे युवक का मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। फिर से नई जिंदगी शुरू करने के इरादे से उसने शादी का प्रस्ताव रखा। प्रेमिका तैयार हो गई लेकिन उसने शादी से पहले  शर्त रख दी। प्रेमिका की शर्त से क्षुब्ध होकर प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

औरैया के मोहल्ला बघाकटरा निवासी ब्रजनंदन उर्फ बिरजू (40) मंगलवार दोपहर घर के एक कमरे में कुंडी बंद कर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसने इस खुदकुशी की उस समय घर पर कोई नहीं था। मां सूरजमुखी दूसरे के घरों में बर्तन मांजने गई थी जबकि छोटी बहन अंजनी स्कूल पढ़ने गई थी। मां  को लौटने पर घर का दरवाजा भीतर से बंद मिला। इस पर वह पड़ोसी के मकान की छत से होकर अपने घर पहुंची। जहां कमरे में पुत्र के शव को फांसी पर झूलते देख जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे ओर दरवाजे को तोड़कर बिरजू को फांसी से नीचे उतारा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 12 साल पहले हुई थी बिरजू की शादी...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
तुरंत उसे लेकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिरजू की मां सूरजमुखी ने बताया कि बिरजू की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके सात साल का एक पुत्र कृष्णा भी है। पत्नी की मौत के बाद से ही बिरजू गुमसुम रहने लगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रामगुनी और बिरजू के बीच काफी बहस हुई थी...
विज्ञापन

3 of 4
शादी से पहले मकान अपने नाम लिखाने की रखी मांग
इसी दौरान उसका मामा कलेक्टर की पुत्री अनुपम से प्रेम प्रसंग चलने लगा। सोमवार शाम कलेक्टर की पत्नी रामगुनी अपनी पुत्री अनुपम के  साथ उसके घर आई थी। रात में रामगुनी और अनुपम व उसके पुत्र बिरजू के बीच काफी बहस हुई। रामगुनी का कहना था कि वह पुत्री अनुपम की शादी बिरजू के साथ तभी करेगी जब यह मकान (जिसमें बिरजू अपनी मां व बहन के साथ रहता है) उसकी पुत्री के नाम किया जाएगा। इस पर बिरजू तैयार नहीं था।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- रात में ही मौत को गले लगाया...
विज्ञापन

4 of 4
मृतक  ब्रजनंदन उर्फ बिरजू फाइल फोटो
मंगलवार सुबह मामी रामगुनी व प्रेमिका अनुपम सुबह अपने घर सूखा का पुर्वा तिर्वा जिला कन्नौज वापस चली गईं। इसके बाद उसके पुत्र ने दोपहर लगभग 1:30 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें