फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KANPUR: सहारा बन लूटी अस्मत फिर अकेला छोड़ दिया, आहत विधवा ने लगाई फांसी

Mon, 30 May 2022 07:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आहत विधवा ने फांसी लगा जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक 22 वर्षीय विधवा का सहारा बनकर उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद उसके अकेला छोड़ दिया। इससे आहत होकर विधवा ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने युवक के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विधवा चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। चार साल पहले कैंसर की बीमारी के चलते उसके पति का देहांत हो गया था। जिससे एक छह साल का बेटा भी है। पति की मौत के बाद से वह  मायके में ही रहने लगी थी। चार माह पहले नौबस्ता के आवास विकास निवासी ई-रिक्शा संचालक विधवा के संपर्क में आया।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बनाई, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। इससे क्ष़ुब्ध होकर विधवा ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। थानाप्रभारी बाबूपुरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें